• आ.सुधीर मुनगंटीवार के जन्मदिन के अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों को सहारा छड़ी और उपहार प्रदान किए गए
सुवर्ण भारत: शंकर महाकाली (संपादक)
बल्लारपुर : आमदार सुधीर मुनगंटीवार के जन्मदिन सेवा सप्ताह के उपलक्ष्य में 2 अगस्त, को भारतीय जनता पार्टी जनसंपर्क कार्यालय में एक विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया. बल्लारपुर विधानसभा अध्यक्ष चंदनसिंह चंदेल ने 5 वरिष्ठ नागरिकों को सहारा छड़ी और उपहार प्रदान किए. भारतीय जनता पार्टी आने वाले दिनों में 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के 3000 से 3500 वरिष्ठ नागरिकों को सहारा छड़ी वितरित की जाएगी.
कार्यक्रम में संगठन प्रभारी रामजी लाखिया, भारतीय जनता पार्टी बल्लारपुर शहर अध्यक्ष ॲड.रणंजय सिंह, शिवचंद दिवेदी, राजू दारी, देवेन्द्र वाटकर, घनश्याम बुरडकर, राजू दासरवार, सुरेंद्र खड़का, किशोर मोहुर्ले, सलीम नबी अहमद, ओमप्रकाश प्रसाद, रेनूका दुधे, कांता ढोके, श्रीमती गुलशन खान, दीपमाला यादव, प्रभदीप सचदेवा, कंदकुरी, नीरज झाडे, अजय खोबरागड़े, सर्वेश मिश्रा, बब्लू गुप्ता, अज़हर शेख, निखिल निदेकर, रिंकू गुप्ता, प्रमोद रामिलावार और कार्यकर्ता थे उपस्थित


