Home Breaking News बल्लारशाह रेल्वे स्टेशन पर तत्काल टिकट का एक और काउंटर शुरू; अजय...

बल्लारशाह रेल्वे स्टेशन पर तत्काल टिकट का एक और काउंटर शुरू; अजय दुबे के प्रयासों को मिली सफलता त्योहारों के दौरान यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत; 12 नवंबर से अतिरिक्त काउंटर शुरू

2

बल्लारशाह रेल्वे स्टेशन पर तत्काल टिकट का एक और काउंटर शुरू; अजय दुबे के प्रयासों को मिली सफलता

त्योहारों के दौरान यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत; 12 नवंबर से अतिरिक्त काउंटर शुरू

सुवर्ण भारत: किरण घाटे
विशेष प्रतिनिधी

बल्लारपूर : बल्लारशाह रेल्वे स्टेशन पर तत्काल टिकट के लिए एक और काउंटर शुरू किया जा रहा है। यह अतिरिक्त काउंटर 12 नवंबर से यात्रियों की सुविधा के लिए उपलब्ध होगा। ZRUCC सदस्य अजय दुबे के लगातार प्रयासों से यात्रियों की इस महत्वपूर्ण समस्या का समाधान हुआ है।

जानकारी के अनुसार, 11 नवंबर को ZRUCC सदस्य अजय दुबे ने मध्य रेल, नागपुर के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक (सीनियर डीसीएम) अमन मित्तल से प्रत्यक्ष मुलाकात कर त्योहारों के दौरान स्टेशन पर बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ और तत्काल टिकट प्राप्त करने में होने वाली परेशानियों से अवगत कराया। उन्होंने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तत्काल टिकट के लिए एक अतिरिक्त काउंटर शुरू करने की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए अमन मित्तल ने तत्काल अतिरिक्त काउंटर शुरू करने के निर्देश दिए।

गौरतलब है कि बल्लारशाह रेलवे स्टेशन मध्य रेल का दक्षिण भारत की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण और अंतिम प्रमुख स्टेशन है। जंक्शन होने के कारण यहां प्रतिदिन करीब 150 यात्री ट्रेनों का आवागमन होता है। इसके अलावा, लगभग 22 राज्यों के लोग इस क्षेत्र में निवास करते हैं, जिनमें प्रवासी मजदूरों की संख्या भी काफी अधिक है।

दीपावली, भाईदूज और छठ पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के दौरान अपने गृह राज्यों की ओर जाने वाले यात्रियों की संख्या में भारी वृद्धि होती है। ऐसे समय में तत्काल टिकट के लिए केवल एक ही काउंटर होने से यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ती थी और अनेक यात्रियों को टिकट से वंचित रहना पड़ता था।

यात्रियों की इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए अजय दुबे ने रेल प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से मांग रखी, जिसे तत्काल मंजूरी मिल गई। अतिरिक्त काउंटर शुरू होने से त्योहारों के दौरान यात्रियों को टिकट प्राप्त करने में काफी सहूलियत मिलेगी। अजय दुबे की इस पहल से रेल यात्रियों में संतोष व्यक्त किया जा रहा है।