Ballarpur @citynews
• बल्लारपूर आम आदमी पार्टी ने जिल्हाधिकारी को दिया निवेदन..!
• विद्यालय से नगरपरिषद को खाली करने व शिक्षा व्यवस्था सुधारने की मांग..!
सुवर्ण भारत: ग्यानिवत गेडाम
विशेष प्रतिनिधी
बल्लारपूर : दिनांक:- 03 एप्रिल 2023 को आम आदमी पार्टी बल्लारपुर शहर अध्यक्ष रविकुमार पुप्पलवार के नेतृत्व में जिल्हाधिकारी को ज्ञापन दिया गया, आप बल्लारपुर के सतत प्रयास से नगरपरिषद के अंतर्गत आने वाले विद्यालयों में सुधार करने की पहल तो दिख रही है, लेकिन विद्यालयों के सुधारना के साथ-साथ विद्यालय में नगरपरिषद को स्थानांतरित करने पर आम आदमी पार्टी द्वारा लगातार विरोध किया जा रहा है, फिर जिल्हाधिकारी को विद्यालय से नगरपरिषद खाली करने के संदर्भ में ज्ञापन दिया गया एव मुख्याधिकारी द्वारा अगले दो महीने में सुधारना करने के मौखिक आश्वासन को लिखित में देने की मांग की गई।
इस वक्त जिल्हा संघठक भिवराज सोनी एव प्रा. नागेश्वर गंडलेवार शहर उपाध्यक्ष गणेश सिलगमवार सचिव ज्योतिताई बाबरे, कोषाध्यक्ष आसिफ शेख, यूथ अध्यक्ष सागर कांमळे, सचिव रोहीत जंगमवार, संघठक अलीना शेख,महिला उपाध्यक्ष सलमा सिद्दीकी संघठक किरण खन्ना, CYSS प्रमुख शिरीन सिद्दीकी, सह प्रमुख आशीष गेडाम, बेबी बुरड़कर, सुधाकर गेडाम और इत्यादि कार्यकर्ताओ की उपस्थिति रही.
