प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के स्मरण में संविधान उद्देशिका वितरण एवं एसआईआर शिविर आयोजित

सुवर्ण भारत: वैभव मेश्राम (बल्लारपूर प्रतिनिधी)
बल्लारपुर : पूर्व प्रधानमंत्री एवं कंप्यूटर क्रांति के जनक स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर गुरुवार को विद्यानगर स्थित त्रिशरण बुद्ध विहार प्रांगण में संविधान उद्देशिका वितरण तथा मतदाता सूची विशेष गहन पुनर्निरीक्षण (एसआईआर) शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह किया गया। इस अवसर पर नगराध्यक्षा डॉ. अल्का वाढई, तहसीलदार श्रीमती रेणुका कोकाटे, मुख्याधिकारी विशाल वाघ, नगर परिषद उपाध्यक्ष देवेंद्र आर्य, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अब्दुल करीम, नगर सेविका श्रीमती मोना धानोरकर, मध्यवर्ती बैंड के संचालक डॉ. अनिल वाढई, कैलाश धानोरकर, त्रिशरण बुद्ध विहार के अध्यक्ष संदीप मेश्राम, महिला मंडल अध्यक्ष कविता जूमडे, पूर्व नगरसेवक गणेश कोकाटे तथा प्रा. विनय कवाड़े प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
शिविर में दादाभाई नौरोजी वार्ड एवं महाराणा प्रताप वार्ड के मतदाताओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित रहकर मतदाता सूची पुनर्निरीक्षण प्रक्रिया में भाग लिया। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनर्निरीक्षण हेतु दोनों वार्डों के बीएलओ भी उपस्थित रहे और नागरिकों को आवश्यक जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम को सफल बनाने में राजू मारमवार, समय्या जक्कु, संदेश दहेगावकर, शुभम दिवसे, गणेश चौहान, अशोक दंडलवार, जयराज ढेकले, रशीद शेख, धर्मा महाकाली, राकेश शिवणकर, मुकेश दांडू सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया।
