Ballarpur city @news
•पर्यावरण फाउंडेशन एवं बर्ड्स केयरिंग फाउंडेशन द्वारा पानी की प्याले का वितरण
सुवर्ण भारत: शंकर महाकाली
Ballarpur :दिनांक 05 अप्रैल 2024 को “पर्यावरण संस्था, एवं बर्ड्स केयरिंग फाउंडेशन” द्वारा त्रिशरण बुद्ध विहार एवं कादरिया मस्जिद में उपस्थित सभी नागरिकों को पानी के प्याले वितरित की गयीं। गर्मियों में जल स्तर कम हो जाता है, जिसके कारण पानी की कमी हो जाती है, जिसके परिणामस्वरूप पक्षियों को उचित मात्रा में पानी नहीं मिल पाता है, जिससे पक्षियों की मृत्यु का खतरा होता है। इसके लिए दोनों संस्थाओं द्वारा नागरिकों के बीच जनजागरूकता पैदा करने का कार्य किया गया। दोनों संस्थाएं मिलकर ऐसे सामाजिक कार्य करती रहेंगी और पर्यावरण को बचाने के लिए नागरिकों के बीच जनजागरूकता कार्यक्रम चलाती रहेंगी।
इस कार्यक्रम में दोनों संगठनों के अध्यक्ष और सदस्य मौजूद थे.
