#ballarpur #चंद्रपूर
• महिलाओं के लिए अनूठी पहल, ‘सक्षम महिला बचत गट’ ने मनाया संगीता मोहुरले का जन्मदिन
• महिलाओं को खुद के लिए समय देने और खुशियों को साझा करने का संदेश
सुवर्ण भारत : शंकर महाकाली(संपादक)
बल्लारपूर : घर-परिवार की जिम्मेदारियों के साथ-साथ कामकाजी जीवन में व्यस्त रहने वाली महिलाओं के लिए ‘सक्षम महिला बचत गट’ की ओर से एक सराहनीय पहल की गई। बचत गट की सदस्य संगीता मोहुरले का जन्मदिन सभी महिलाओं ने मिलकर उत्साहपूर्वक मनाया।
महिलाएं परिवार, घर और नौकरी की जिम्मेदारियों में इस कदर व्यस्त रहती हैं कि उन्हें अक्सर अपने लिए समय निकालने का अवसर नहीं मिल पाता। इसी बात को ध्यान में रखते हुए बचत गट की अध्यक्ष सोनाली बागडे और सचिव रागिनी बेजलवार ने महिलाओं के लिए कुछ अलग और आनंददायी गतिविधि आयोजित करने का विचार रखा।
अध्यक्ष सोनाली बागडे और सचिव रागिनी बेजलवार ने बताया कि बचत गट की प्रत्येक महिला का जन्मदिन मिल-जुलकर मनाने की पहल की गई है, ताकि महिलाओं को अपने लिए कुछ पल मिल सकें और वे आपसी प्रेम, अपनापन तथा खुशियां साझा कर सकें। इसी पहल के तहत संगीता मोहुरले का जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान सभी महिलाओं ने संगीता मोहरले को शुभकामनाएं दीं और खुशी के पल साझा किए।
इस अवसर पर बचत गट की अध्यक्ष सोनाली बागडे, सचिव रागिनी बेजलवार, रीना यादव, आशा खोबरागडे, संगीता मोहुरले, अनीता गवतूर, ज्योति चोखंद्रे, पिंकी शाह, मंजूषा रामगीरवर, शारदा भारत सहित बचत गट की अन्य महिलाएं उपस्थित थीं।
महिलाओं के बीच आपसी संवाद, आनंद और आत्मीयता बढ़ाने वाली इस पहल की उपस्थित सदस्यों ने सराहना की। ‘सक्षम महिला बचत गट’ की यह पहल महिलाओं को ‘दूसरों के लिए जीने के साथ-साथ खुद के लिए भी कुछ पल जीने’ का सकारात्मक संदेश दे रही है।








