दीपावली-भाईदूज पर भाजपा महिला कार्यकर्ताओं की अनूठी पहल; छोटे दुकानदारों को भेंट की मिठाई और उपहार
सुवर्ण भारत : शंकर महाकाली
बल्लारपुर : दीपावली और भाईदूज के पावन पर्व पर बल्लारपुर शहर में भारतीय जनता पार्टी की ओर से छोटे दुकानदारों के लिए एक अनूठी पहल की गई। भाजपा की महिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शहर के छोटे दुकानदारों का पारंपरिक रूप से औक्षण कर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विधायक सुधीर मुनगंटीवार की ओर से भेजी गईं उपहार सामग्री, मिठाई और शुभकामना पत्र दुकानदारों को भेंट किए गए।
त्योहार के अवसर पर छोटे व्यापारियों के प्रति अपनापन, स्नेह और सम्मान व्यक्त करने के उद्देश्य से इस विशेष उपक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा महिला कार्यकर्ताओं की इस पहल से दुकानदारों में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर बल्लारपुर भाजपा के पूर्व शहर अध्यक्ष डॉ. काशी सिंह, सुधीरभाऊ मुनगंटीवार फॅन्स क्लब के अध्यक्ष श्रीकांत आंबेडकर, भाजपा की वरिष्ठ नेत्री रेणुका दुबे, पूर्व नगरसेविका कांता ढोके, वैशाली जोशी, संध्या मिश्रा, ममता भोज्जा एवं सुनीता बुच्या प्रमुख रूप से उपस्थित थीं।
इसके अलावा कमल वर्मा, रितेश गुप्ता, मनोज धामणगे, मिलाप, आदर्श पोतलावार, शुभम जंगम, मनोज सुरपाम, संकेत बनकर, आशिष सोयम सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






