Home Breaking News Ballarpur city@ news • युवक कांग्रेस ने पूर्व सांसद नरेश...

Ballarpur city@ news • युवक कांग्रेस ने पूर्व सांसद नरेश पुगलिया की ७५ वे जन्मदिन पर सर्वधर्मीय पूजा अर्चना किये !

183

Ballarpur city@ news
• युवक कांग्रेस ने पूर्व सांसद नरेश पुगलिया की ७५ वे जन्मदिन पर सर्वधर्मीय पूजा अर्चना किये !

बल्लारपुर : जिले के पूर्व सांसद नरेश पुगलिया के ७५ साल
इस शनिवार को पूरे होने पर महाराष्ट्र प्रदेश युवक कांग्रेस व बल्लारपुर विधानसभा युवक कांग्रेस ने बल्लारपुर शहर के कई धार्मिक स्थलों और मंदिरों में पूजा-अर्चना की नरेश पुगलिया ने विधानसभा, लोकसभा और राज्यसभा के पद पर रहते हुए मजदूरों, किसानों और मेहनतकशों की कई समस्याओं का समाधान किया.
उन्होंने चंद्रपुर मेडिकल कॉलेज को तत्कालीन मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख से मंजूरी दिलवाई.
अब तक उन्होंने मजदूरों के हितों के लिए प्रबंधन से संघर्ष कर हजारों मजदूरों को न्याय दिलाया है।
पूर्व खा.नरेश पुगलिया के ७५ वें जन्मदिवस के अवसर पर युवक कांग्रेस की ओर से गणेश मंदिर,जोड़ हनुमान मंदिर,श्रीराम मंदिर, दुर्गा माता मंदिर, श्रीकृष्ण मंदिर, साईबाबा मंदिर में उनकी लंबी उम्र के लिए पूजा-अर्चना की गई. बल्लारपुर शहर में गुरुद्वारा, बालाजी मंदिर, चर्च और हजरत बाबा दरगाह विसापुर में चादर चढ़ाकर प्राथर्ना किये.

इस अवसर पर प्रदेश युवक कांग्रेस के सहसचिव चेतन गेडाम, जिला महासचिव शंकर महाकाली, विधानसभा अध्यक्ष जुनैद सिद्दीकी, तालुका अध्यक्ष रूपेश भोयर,विकास श्रीवास,उपाध्यक्ष प्रांजल बालपांडे, सोशल मीडिया अध्यक्ष संजय घुगलोत, संदीप नक्षिने, बशीर सिद्दीकी, रवि जायसवाल, चंचल मून , तपन उगले, तिरुपति दसारी,युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे.