Home Breaking News Ballarpur city@ news •बल्लारपुर कॉन्वेंट स्कूल छात्रा के साथ 62...

Ballarpur city@ news •बल्लारपुर कॉन्वेंट स्कूल छात्रा के साथ 62 वर्षीय बस चालक ने की छेड़खानी,

1393

Ballarpur city@ news

•बल्लारपुर कॉन्वेंट स्कूल छात्रा के साथ 62 वर्षीय बस चालक ने की छेड़खानी,

बल्लारपुर: बल्लारपुर के गोरक्षण वार्ड में स्थित कान्वेंट व स्कूल की एक 9 वर्षीय छात्रा के साथ इसी स्कूल के 62 वर्षीय बस चालक द्वारा छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है. छात्रा की मां की शिकायत पर पुलिस ने धारा 354 व पोस्को 8,12 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी पंडित दीनदयाल वार्ड निवासी मो.अजीज मो.मजहर शेख है.
बल्लारपुर की महिला पीएसआई नेहा सोलंके ने बताया कि सोमवार को गौरक्षन वार्ड परिसर में स्थित एक स्कूल में कल सोमवार की सुबह के समय बस के चालक मो.अजीज ने कक्षा चौथी की 9 वर्षीय छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने का प्रयास किया. छात्रा ने अपनी मां को सारी बातें बताई. जिन्होंने बल्लारपुर पुलिस में आकर बस चालक के खिलाफ रपट दर्ज़ कराई है, आरोपी पर अपराध दर्ज कर हिरासत में लिया गया है. आगे की जांच बल्लारपुर पुलिस निरीक्षक उमेश पाटिल के मार्गदर्शन में पुलिस उप निरीक्षक नेहा सोलंकी कर रही है.

■ सबंधित स्कूल प्रिंसिपल से इस घटना की जानकारी लेने पर उन्होंने ने बताया कि स्कूल प्रबंधन इस प्रकार की निंदनीय घटना का बिल्कुल समर्थन नहीं करता ऐसी यह हमारे स्कूल में पहली घटना है तत्काल बस चालक की सेवा से उसे निष्कासित किया गया है कानून व्यवस्था पर पूरा भरोसा है कि दोषी बस चालक पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए■