Home Breaking News #ballarpur • बल्लारपूर सेल्फ हेल्प ग्रुप सोसायटी स्वामी विवेकानंद जयंती पर जिला...

#ballarpur • बल्लारपूर सेल्फ हेल्प ग्रुप सोसायटी स्वामी विवेकानंद जयंती पर जिला स्तरीय मॅरेथॉन का आयोजन

204

#ballarpur
• बल्लारपूर सेल्फ हेल्प ग्रुप सोसायटी स्वामी विवेकानंद जयंती पर जिला स्तरीय मॅरेथॉन का आयोजन

सुवर्ण भारत : शंकर महाकाली (संपादक)

बल्लारपुर : स्वामी विवेकानंद जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में सेल्फ हेल्प ग्रुप (सोसायटी), बल्लारपुर की ओर से जिला स्तरीय मैराथन दौड़ का आयोजन किया जा रहा है। यह मैराथन रविवार, 18 जनवरी 2026 को सुबह 7 बजे आयोजित होगी।

मैराथन की शुरुआत बल्लारपूर पेपर मिल कलामंदिर, से होकर पत्ता गोदाम तक होगी। प्रतियोगिता में युवक एवं युवतियों के लिए दो आयु वर्ग निर्धारित किए गए हैं।

18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के प्रतिभागियों के लिए 8 किलोमीटर की दौड़ रखी गई है, जबकि 17 वर्ष से कम आयु वर्ग के लिए 4 किलोमीटर की दौड़ आयोजित की जाएगी। सभी प्रतिभागियों को चेस्ट नंबर सुबह 6 बजे वितरित किए जाएंगे।

प्रतियोगिता में विजेताओं को आकर्षक नकद पुरस्कार दिए जाएंगे।
प्रथम पुरस्कार – ₹3001,
द्वितीय पुरस्कार – ₹2001,
तृतीय पुरस्कार – ₹1001।
इसके अतिरिक्त प्रतिभागियों को प्रोत्साहन पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र भी प्रदान किए जाएंगे।

आयोजकों ने बताया कि प्रतिभागियों को पंजीकरण के समय आधार कार्ड दिखाना अनिवार्य रहेगा। प्रतियोगिता के दौरान किसी भी प्रकार का नशा निषिद्ध रहेगा। प्रतिभागी अपनी शारीरिक क्षमता व स्वास्थ्य के लिए स्वयं जिम्मेदार होंगे।

इस आयोजन को सफल बनाने हेतु संस्था के अध्यक्ष  संतोष आत्राम,   कार्याध्यक्ष अजय शाह, सचिव  अनुपसिंह संधू, सहसचिव जगदीश मोरांडे, कोषाध्यक्ष सावन पेरके सहित सभी पदाधिकारी एवं सदस्य सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।

सलाहकार मंडल में सुनील मांझी, गजानन दिवसे, वीरेंद्र आर्य, आनंद महाकाली, श्रीनिवास सर (पत्रकार – इनाडू), रमेश नातरगी सहित अनेक गणमान्य नागरिक शामिल हैं।

सेल्फ हेल्प ग्रुप (सोसायटी) ने अधिक से अधिक युवाओं से इस मैराथन में भाग लेकर स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात करने एवं स्वस्थ समाज निर्माण में योगदान देने की अपील की है।