Home Breaking News #Ballarpur • बल्लारपूर में उमड़ेगा श्याम भक्तों का सैलाब • 18...

#Ballarpur • बल्लारपूर में उमड़ेगा श्याम भक्तों का सैलाब • 18 जनवरी को निकलेगी भव्य श्री श्याम निशान यात्रा • गोकुल नगर से तिरूपती बालाजी मंदिर तक बजेगा श्याम नाम का जयघोष

364

#Ballarpur

• बल्लारपूर में उमड़ेगा श्याम भक्तों का सैलाब

• 18 जनवरी को निकलेगी भव्य श्री श्याम निशान यात्रा

• गोकुल नगर से तिरूपती बालाजी मंदिर तक बजेगा श्याम

Oplus_16908288

नाम का जयघोष

सुवर्ण भारत: शंकर महाकाली

बल्लारपूर: नगर में पहली बार इतने भव्य स्वरूप में श्री श्याम निशान यात्रा का आयोजन होने जा रहा है। रविवार, 18 जनवरी 2026 को दोपहर 3 बजे गोकुल नगर वार्ड स्थित हनुमान मंदिर से यह भव्य निशान यात्रा प्रारंभ होकर श्री तिरूपती बालाजी मंदिर तक पहुंचेगी। यात्रा के समापन पर महा आरती एवं महा प्रसाद का आयोजन किया जाएगा।

श्याम प्रेमियों द्वार भजनों की मधुर धुनों के साथ नगर भ्रमण किया जाएगा। पूरा शहर उस दिन श्याममय वातावरण में रंगा नजर आएगा।

इस पावन आयोजन के आयोजक — “करने वाले श्याम, कराने वाले श्याम” हैं, जबकि श्री श्याम परिवार, बल्लारपूर द्वारा कार्यक्रम का विनीत भाव से आयोजन किया जा रहा है। आयोजकों का कहना है कि यह यात्रा श्रद्धा, सेवा और समर्पण का अद्भुत संगम होगी।

श्रद्धालुओं से विशेष अपील
आयोजकों ने नगर एवं आसपास के सभी श्याम भक्तों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर निशान यात्रा की शोभा बढ़ाएं और धर्म लाभ अर्जित करें।

कार्यक्रम में सेवा हेतु
रागीनी गणेश बेझलवार संपर्क कर सकते आयोजक ने कहा

इस भव्य आयोजन को लेकर बल्लारपूर सहित आसपास के क्षेत्रों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। श्याम भक्तों का मानना है कि यह निशान यात्रा नगर के लिए सुख, समृद्धि और शांति का संदेश लेकर आएगी