Home Breaking News आमदार सुधीर मुनगंटीवार के हाथों बल्लारपूर आमदार कप कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य...

आमदार सुधीर मुनगंटीवार के हाथों बल्लारपूर आमदार कप कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य समापन

41
Oplus_16908288

आमदार सुधीर मुनगंटीवार के हाथों बल्लारपूर आमदार  कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य समापन

शंकर महाकाली, बल्लारपुर

बल्लारपुर शहर की सामाजिक गतिविधियों में अग्रणी संस्था सुधीरभाऊ मुनगंटीवार फैंस क्लब बल्लारपुर एवं इंदिरा क्रीड़ा मंडल बल्लारपुर के संयुक्त तत्वावधान में स्वर्गीय सच्चिदानंद मुनगंटीवार की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित जिला स्तरीय महिला एवं पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता अत्यंत उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

यह प्रतियोगिता दिनांक 24, 25 एवं 26 जनवरी 2026 को बल्लारपुर शहर के दादाभाई नौरोजी फैक्ट्री मैदान, बालाजी वार्ड में आयोजित की गई थी। गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को आयोजित विधायक कप कबड्डी प्रतियोगिता का समापन राज्य के पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक सुधीरभाऊ मुनगंटीवार के शुभहस्ते संपन्न हुआ।

प्रतियोगिता के रोमांचक मुकाबले देखकर विधायक सुधीर मुनगंटीवार ने आयोजक समिति की सराहना की तथा भविष्य की गतिविधियों के लिए शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने भविष्य में विदर्भ स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के आयोजन हेतु आयोजकों को आगे आने का आह्वान करते हुए इसके लिए सकारात्मक सहयोग का आश्वासन भी दिया।

समारोह में विजेता टीमों को आकर्षक नकद पुरस्कार एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।

पुरुष वर्ग के परिणाम :
प्रथम पुरस्कार ₹50,000 व स्मृति चिह्न – साईबाबा क्रीड़ा मंडल, चंद्रपुर
द्वितीय पुरस्कार ₹30,000 व स्मृति चिह्न – टैगोर क्रीड़ा मंडल, चंद्रपुर

महिला वर्ग के परिणाम :
प्रथम पुरस्कार ₹30,000 व स्मृति चिह्न – जय भवानी क्रीड़ा मंडल, डोरवासा
द्वितीय पुरस्कार ₹20,000 व स्मृति चिह्न – पठाणपुरा क्रीड़ा मंडल, चंद्रपुर

इसके अतिरिक्त उत्कृष्ट व्यक्तिगत प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया।
महिला वर्ग में वैष्णवी मेश्राम को बेस्ट रेडर तथा सुनीता मोकलवार को बेस्ट प्लेयर का पुरस्कार प्रदान किया गया।
पुरुष वर्ग में आदेश बनकर को बेस्ट प्लेयर तथा समीर बुरकुटे को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। काशी सिंह की ओर से समीर बुरकुटे को ₹500 का नकद पुरस्कार दिया गया। वहीं आदित्य थोरात एवं किशन नवले को बेस्ट रेडर तथा हैरी को बेस्ट प्लेयर पुरस्कार से नवाजा गया।

समापन समारोह में भाजपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष हरीश शर्मा, दैनिक तरुण भारत के प्रतिनिधि एवं पूर्व सीनेट सदस्य समीर केणे, देशोन्नति के प्रतिनिधि श्रीनिवास कंदकुरी, बल्लारपुर के पूर्व भाजपा शहर अध्यक्ष काशीनाथ सिंह, वरिष्ठ नेता निलेश खरबडे, प्रसिद्ध व्यापारी एवं इंदिरा क्रीड़ा मंडल के उपाध्यक्ष नरिंदर सिंह दारिं, इंदिरा क्रीड़ा मंडल के अध्यक्ष राजू अचूर्री, पूर्व नगरसेविका जयश्री मोहुर्ले, किशोर मोहुर्ले, राकेश सिंह, हेल्पिंग हैंड संस्था के अध्यक्ष प्रकाश दोतपेल्ली सहित अनेक गणमान्य उपस्थित थे।

साथ ही सुधीरभाऊ मुनगंटीवार फैंस क्लब बल्लारपुर के अध्यक्ष श्रीकांत आंबेकर, सचिव शशिकांत मुंडे सहित सुनील यादव, कमल वर्मा, आकाश चौधरी, सुधाकर सिक्का, विनोद कोवे, रितेश गुप्ता, मिलाप, सूरज, रमेश बालोत, आदर्श पोतलावार एवं संस्था के सभी सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे।