Home Breaking News चरित्र पर शक के चलते पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला; बस...

चरित्र पर शक के चलते पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला; बस स्टैंड पर खून-खराबा, पति पुलिस हिरासत में

47

चरित्र पर शक के चलते पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला; बस स्टैंड पर खून-खराबा, पति पुलिस हिरासत में

सुवर्ण भारत:शंकर महाकाली

चरित्र पर संदेह के चलते पति द्वारा पत्नी पर चाकू से हमला किए जाने की गंभीर घटना आज दोपहर बल्लारपुर बस स्टैंड परिसर में घटी। इस हमले में पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई है और उसका ग्रामीण अस्पताल में उपचार जारी है।
आरोपी पति का नाम रुपेश दीपक बहुरिया (उम्र 25 वर्ष), निवासी झाकिर हुसैन वार्ड, बल्लारपुर है, जबकि घायल पत्नी सुजाता (उम्र 23 वर्ष), निवासी भगत सिंह वार्ड, बल्लारपुर है। दोनों का चार वर्ष पूर्व प्रेम विवाह हुआ था और उनका तीन वर्ष का एक बेटा भी है। बीते कुछ महीनों से पति-पत्नी के बीच अनबन चल रही थी, जिसके चलते सुजाता अपने मायके भगत सिंह वार्ड बल्लारपूर में रह रही थी।
इसी दौरान सुजाता रोजगार के लिए पुणे गई हुई थी। पुणे से लौटने के बाद उसे अपने बेटे की याद आई, जिस पर उसने पति रुपेश को फोन कर आज दोपहर करीब 1.30 बजे बस स्टैंड पर मिलने के लिए बुलाया। मुलाकात के दौरान बातचीत में विवाद हो गया, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गया। गुस्से में आकर पति रुपेश बहुरिया ने सुजाता की गर्दन और कंधे पर चाकू से वार कर दिए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस निरीक्षक बिपिन इंगले, सहायक पुलिस निरीक्षक रामदास गायकवाड़, पुलिस उपनिरीक्षक प्रेमशाह सयाम, पुलिस उपनिरीक्षक विक्की लोखंडे, पुलिस उपनिरीक्षक अभिषेक जंगमवार तथा पुलिस उपनिरीक्षक वैभव चव्हाण पुलिस बल के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। घायल सुजाता को तुरंत उपचार के लिए ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इस बीच आरोपी रुपेश घटना स्थल से फरार होने का प्रयास कर रहा था, लेकिन पुलिस ने उसे मौके पर ही हिरासत में ले लिया। इस घटना से परिसर में सनसनी फैल गई है।
पुलिस ने आरोपी रुपेश बहुरिया के खिलाफ बीएनएस की धारा 109(1) के तहत मामला दर्ज किया है। आगे की जांच पुलिस निरीक्षक बिपिन इंगले के मार्गदर्शन में पुलिस उपनिरीक्षक प्रेमशाह सयाम द्वारा की जा रही है।