• महिला सशक्तिकरण का संदेश देने 14 मार्च को होगा भव्य आयोजन
• बल्लारपूर भाजपा महिला मोर्चा की योजना बैठक में तैयारियों को अंतिम रूप
सुवर्ण भारत:शंकर महाकाली(संपादक)

बल्लारपूर : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा बल्लारपुर शहर महिला मोर्चा की ओर से आयोजित किए जाने वाले भव्य कार्यक्रम की तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। इसी क्रम में महिला मोर्चा की एक महत्वपूर्ण योजना बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी कार्यक्रम को सफल और ऐतिहासिक बनाने के लिए विस्तृत रणनीति तैयार की गई। यह बैठक 72–बल्लारपुर विधानसभा प्रमुख चंदनसिंह चंदेल की प्रमुख उपस्थिति में संपन्न हुई।
बैठक में 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाले महिला दिवस विशेष कार्यक्रम को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के लोकप्रिय आमदार डॉ. सुधीर मुनगंटीवार प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम को भव्य स्वरूप देने के लिए महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं। बैठक में मंच व्यवस्था, महिला सहभागिता, प्रचार-प्रसार और कार्यक्रम की रूपरेखा जैसे विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
नेताओं ने कहा कि महिला दिवस का यह आयोजन केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं होगा, बल्कि इसके माध्यम से समाज में महिलाओं की भूमिका, उनकी उपलब्धियों और सशक्तिकरण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए अधिक से अधिक महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने भी पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।
बैठक में बताया गया कि महिला मोर्चा की सभी 89 बूथ प्रमुखों को कार्यक्रम की तैयारी और महिलाओं को जोड़ने की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में महिला कार्यकर्ताओं के माध्यम से संपर्क अभियान भी चलाया जाएगा, ताकि बड़ी संख्या में महिलाएं कार्यक्रम में शामिल हो सकें।
इस अवसर पर भाजपा शहर अध्यक्ष एवं महिला-पुरुष बूथ सशक्तिकरण अभियान प्रमुख एड. रणंजय सिंह, महामंत्री घनश्याम बुरडकर, सतीश कनकम, महिला मोर्चा अध्यक्षा वैशाली जोशी, वरिष्ठ नेतृी रेणुका दुधे, नगरसेविका शालू कुम्हरे, विद्या खडतड, महिला बूथ शक्तिकेंद्र प्रमुख एवं महामंत्री आरती अक्केवार, वर्षा सुन्चुवार, सारिका कनकम, कांता ढोके, महिला बूथ शक्तिकेंद्र प्रमुख एवं शहर महामंत्री जयश्री मोहुर्ले, महिला बूथ शक्तिकेंद्र प्रमुख वनीता चक्रवाती, गुलशन खान,दीपमाला यादव, गायत्री हिरण, उत्तरा सोंत्ताके, नजमा खान, सुनीता निवलकर, सोनाली भटारकर, पूर्व नगरसेविका सुवर्ण भटारकर, सोशल मीडिया प्रमुख प्रियंका शेंडे, सुभांगी जाधव, वरिष्ठ नेतृी उन्नती टेकाडे, सय्यदा सहित महिला मोर्चा की अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थीं।
बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने महिला दिवस कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाने का संकल्प लेते हुए संगठन की मजबूती के लिए मिलकर कार्य करने का भरोसा जताया।





