Home Breaking News • नप के शौचालय में पानी नहीं, नलों की पाईप टूटा •...

• नप के शौचालय में पानी नहीं, नलों की पाईप टूटा • वॉश बेसीन पड़े ड्राई, नप में आने वालों को भारी असुविधा

8

नप के शौचालय में पानी नहीं, नलों की पाईप टूटा
• वॉश बेसीन पड़े ड्राई, नप में आने वालों को भारी असुविधा

वरोरा. नगर परिषद कार्यालय में अव्यवस्थाओं का आलम यह है कि फर्स्ट फ्लोर पर स्थित शौचालय में बराबर पानी नहीं आ रहा है. इसकी वजह से नगर परिषद कार्यालय में आने वालों को भारी असुविधा हो रही है. किंतु नगर परिषद इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है.
नगर परिषद में शहर के वार्ड के नागरिक अपने कामों के लिए आते है. बाहर से आने वालों के लिए नगर परिषद ने फर्स्ट फ्लोर पर शौचालय और मूत्रीघर बनाया है. जिसका उपयोग कर्मचारी तथा आम नागरिक कर सके. किंतु इसका उपयोग करने के बाद जब लोग नलों की टोंटी खोलते है तो उसमें पानी नादारद है. इसकी वजह से नागरिकों को भारी असुविधा होती है. शहर में पड़ रही तेज धूप से आने के बाद कुछ लोग वॉश बेसीन में अपने चेहरे पर पानी मारने के लिए जाते है. किंतु वॉश बेसीन में पानी न होने की वजह से उन्हे भारी परेशारी और असुविधा होती है. किंतु नगर परिषद प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है.
ज्ञात हो कि नगर परिषद के कुछ अधिकारियों के कक्षों में स्वतंत्र शौचालय की व्यवस्था है उसी प्रकार नगर परिषद के कर्मचारियों के लिए भी अलग शौचालय है. इसकी वजह से इस शौचालय का प्रयोग बाहर से आने वालों के लिए है. इसलिए इसकी ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है. इसलिए कुछ नागरिकों में चर्चा शुरु हो गई है अक्षयकुमार के मशहूर फिल्म “टॉयलेट एक प्रेमकथा’ की तर्ज पर अधिकारी और कर्मचारियों के शौचालयों का भी पानी बंद कर दिया जाये तो उन्हे आम नागरिकों को होने वाली असुविधा का एहसास हो सकेगा.