Home Breaking News बल्लारपुर में नीम का विशाल पेड़ गिरा, बस क्षतिग्रस्त; बड़ा हादसा टला

बल्लारपुर में नीम का विशाल पेड़ गिरा, बस क्षतिग्रस्त; बड़ा हादसा टला

40

बल्लारपुर में नीम का विशाल पेड़ गिरा, बस क्षतिग्रस्त; बड़ा हादसा टला

सुवर्ण भारत : शंकर महाकाली

बल्लारपुर: गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे हुई तेज

बारिश के दौरान शहर के ग्रामीण अस्पताल परिसर में स्थित लगभग 80 से 90 वर्ष पुराना विशाल नीम का पेड़ अचानक जड़ से उखड़कर गिर गया। पेड़ पास बस पर जा गिरा, जिससे बस को भारी नुकसान पहुंचा। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

तेज बारिश के बीच गिरे पेड़ की मोटी शाखाएं और तना बस के अगले हिस्से से टकरा गए, जिससे सामने का शीशा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। पेड़ का एक हिस्सा शीशा तोड़ते हुए बस के अंदर तक घुस गया, जिससे वाहन को काफी आर्थिक नुकसान पहुंचा।

घटना के बाद पेड़ मुख्य सड़क पर आड़े-तिरछे गिरने से कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलते ही स्थानीय नागरिक और संबंधित विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे तथा पेड़ को हटाने का कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद मार्ग को साफ कर यातायात बहाल किया गया।