Home Breaking News आमदार एवं पूर्व मंत्री डॉ. सुधीर मुनगंटीवार के जन्मदिन पर भाजपा युवा...

आमदार एवं पूर्व मंत्री डॉ. सुधीर मुनगंटीवार के जन्मदिन पर भाजपा युवा मोर्चा द्वारा मजदूर भाइयों को कराया गया भोजन वितरण

15
Oplus_131072

आमदार एवं पूर्व मंत्री डॉ. सुधीर मुनगंटीवार के जन्मदिन पर भाजपा युवा मोर्चा द्वारा मजदूर भाइयों को कराया गया भोजन वितरण

बल्लारपुर : डॉ. सुधीर मुनगंटीवार के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा, बल्लारपुर शहर द्वारा रेलवे स्टेशन परिसर में दक्षिण भारत की ओर जाने वाली दानापुर एक्सप्रेस की जनरल बोगी में सफर कर रहे श्रमिक एवं जरूरतमंद मजदूर भाइयों को भोजन वितरण कर उनका जन्मदिन सेवा एवं समर्पण के भाव के साथ हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, चंद्रपुर ग्रामीण जिला के अध्यक्ष हरीश शर्मा भारतीय जनता पार्टी बल्लारपुर शहर के पूर्व अध्यक्ष काशीनाथ सिंह तथा युवा विश्वजीत चंदेल की विशेष गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने युवा मोर्चा के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए इसे समाज के प्रति समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में भारतीय जनता युवा मोर्चा के शहर अध्यक्ष मिथलेश खेंगर, महामंत्री रमेश्वर पासवान, महामंत्री अरविंद वर्मा सूरज वाकुलकर, शान्तिकुमार लालवानी, उपाध्यक्ष मिलिंद कम,अजय खोबरागडे, सचिव योगेश शेट्टी, कुलदीप सुंचवार, ननील यादव, मनीष बहोरिया, नीरज दुबे, राहुल ठाकुर,युवा मोर्चा के कोषाध्यक्ष श्रीकांत पेड़का, सहित अनेक पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सेवा को ही सर्वोच्च धर्म मानते हुए श्रमिक भाइयों को भोजन वितरित किया तथा आमदार .डॉ. सुधीर मुनगंटीवार के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल जनसेवा जीवन की कामना की। कार्यक्रम उत्साह, सेवा भावना और जनकल्याण के संदेश के साथ अत्यंत भव्य एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।