Ballarpur city@ news
•बल्लारपुर शहर में और एक घटना
•ट्रक की टक्कर से दादी की मौत, नाती जख्मी
बल्लारपुर : स्थानीय आल्लापल्ली मार्ग पर बीटीएस प्लांट के पास ट्रक ने मोपेड को टक्कर मार देने से ७२ वर्षीय वृद्ध महिला की मौत हो गई तथा एक युवक घायल हुआ है. मृतक व घायल दादी व नाती हैं. घटना आज शाम करीब ३:४५ बजे की है.
मृतक डॉ.आंबेडकर वार्ड बल्लारपुर निवासी लक्ष्मी मल्लेश बंदेलवार है
एएसआई सलीम शेख ने दी जानकारी के अनुसार नरसिंह कोंडा अपनी दादी लक्ष्मी बंदेलवार को अपनी मोपेड से लेकर राजुरा जा रहा था. इसी दौरान विरुद्ध दिशा से आ रहे ट्रक क्रमांक एम 34 बीजे 9131 ने उसे टक्कर मार दी. जिससे लक्ष्मी बाई की मौत हो गई और उसके नाती नरसिंहकोंडा के पैर में गंभीर चोट आई है. ट्रक बल्लारशाह व चालक राजुरा का बताया जा रहा है. इस मामले में अपराध दाखिल करने की प्रक्रिया शुरु थी. आगे की जांच सलीम शेख कर रहे हैं.
