Chandrapur city News
• अकोला ब्राह्मण समाज के जिला अध्यक्ष पर जानलेवा हमला
सुवर्ण भारत:शंकर महाकाली(संपादक)
चंद्रपूर: रामप्रकाश मिश्रा, अकोला पर हुए जानलेवा हमले पर प्रशासन से जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग, कि गई है
दिनांक 30 अगस्त 2024 की रात 10:00 बजे बहुभाषीय ब्राह्मण समाज अकोला के ज़िला अध्यक्ष रामप्रकाश मिश्रा पर अकोला में दो नकाब पहने हमलावरों ने जानलेवा हमला किया। सामाजिक तौर पर अतिसक्रिय व्यक्ति पर इस प्रकार का जानलेवा हमला होना एक गंभीर बात है हमारे ब्राह्मण समाज के इस महत्वपूर्ण व्यक्ति पर इस प्रकार से हमला होना निन्दनीय है इस घटना का ब्राह्मण समाज, चंद्रपुर निषेध किया है
उनकी सुरक्षा का ध्यान रखा जाए और हमलावरों को जल्द से जल्द ढूंढकर उन पर कानूनी कार्रवाई की जाए अन्यथा चंद्रपुर जिले में बहुत आंदोलन किया जायेगा.
निवेदन देते समय सत्यनारायण तिवारी, दत्तप्रसन्ना महादानी, संकेत मिश्रा,अनुपम दीक्षित उपस्थित थे.


