•Ballarpur
• श्री खाटू श्यामजी जन्मोत्सव पर भव्य श्री. श्याम अरदास संकीर्तन का आयोजन
• भक्तिमय संध्या में होगा अलौकिक श्रृंगार, अखंड ज्योत, 56 भोग, इत्र वर्षा व महाप्रसाद
सुवर्ण भारत : शंकर महाकाली (संपादक)
बल्लारपुर : बल्लारपुर में भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा जब श्री खाटू श्यामजी के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर श्री श्याम अरदास संकीर्तन का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन दिनांक 9 नवम्बर 2025, रविवार को शाम 6:30 बजे से प्रभु इच्छा तक चलेगा।
यह दिव्य कार्यक्रम गोकुल नगर वार्ड, कलामंदिर न्यू कॉलोनी रोड, शारदा माता चौक, बल्लारपुर में आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम की विशेषता यह रहेगी कि इसमें अलौकिक श्रृंगार के दर्शन होंगे। मंदिर प्रांगण में अखंड ज्योत प्रज्वलित की जाएगी, साथ ही 56 भोग अर्पित कर प्रभु श्याम का भव्य दरबार सजाया जाएगा।
भक्तों के आनन्द और भक्ति रस में डुबाने हेतु इत्र वर्षा की जाएगी और अंत में सभी श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद वितरण रखा गया है।
कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन गायक अक्षय उपाध्याय अपनी मधुर वाणी में श्याम भजनों का संगीतमय प्रवाह प्रस्तुत करेंगे। उनके भजनों की स्वर लहरियों से पूरा वातावरण “श्याम नाम” के जयघोष से गूंज उठेगा।
कार्यक्रम मे गणेश बेझलवार एवं रागिनी बेझलवार ने बताया कि यह आयोजन श्याम भक्तों की एकता और भक्ति भावना का प्रतीक है। उन्होंने सभी नगरवासियों से आग्रह किया है कि वे सपरिवार इस दिव्य आयोजन में पधारकर श्याम प्रभु की कृपा प्राप्त करें।
भक्तों की सुविधा के लिए स्थल पर पर्याप्त व्यवस्थाएँ की गई हैं। आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा साफ-सफाई, सुरक्षा और प्रसाद वितरण की समुचित तैयारी की जा रही है।
श्री श्याम प्रेमियों का मानना है कि खाटू श्यामजी का यह जन्मोत्सव केवल एक धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि भक्ति, प्रेम और मानवता का संदेश देने वाला पर्व है, जो हर दिल को ईश्वर भक्ति से जोड़ता है।

