#Ballarpur
• हैदराबाद में शांतीकुमार गिरमिल्ला को राष्ट्रीय डॉक्टरेट उपाधि से सम्मानित
सुवर्ण भारत : शंकर महाकाली (संपादक)
बल्लारपूर : हैदराबाद तेलंगाना राज्य के एशिया वैदिक इंटरनेशनल कल्चर एंड रिसर्च स्पूर्ति सर्विस एकेडमी सर्विस सोसाइटी इंडिया एनजीओ तथा इंटरनेशनल वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स एवं एशिया वैदिक इंटरनेशनल कल्चर एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी (यूएसए), अप्रूव्ड बाई गवर्नमेंट ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित भव्य कार्यक्रम में महाराष्ट्र के वरिष्ठ पत्रकार शांतीकुमार गिरमिल्ला गिरमिल्ला को राष्ट्रीय डॉक्टरेट उपाधि से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान समारोह 5 नवंबर को हैदराबाद आरटीसी एक्स रोड स्थित सिटी कल्चर ऑडिटोरियम आयोजित किया गया। देश के विभिन्न राज्यों से आए अनेक विशिष्ट अतिथियों, पत्रकारों, फिल्म कलाकारों, शिक्षकों, डॉक्टर्स तथा प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में यह कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
महाराष्ट्र के चंद्रपुर ज़िले से जुड़े, की लाइन टाइम्स न्यूज़ चैनल के जिला रिपोर्टर है. शांतिकुमार गिरमिल्ला को जर्नलिज्म, सोशल सर्विस और यूथ डेवलपमेंट क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए यह प्रतिष्ठित डॉक्टरेट उपाधि प्रदान की गई। गिरमिल्ला लंबे समय से ग्राउंड रिपोर्टिंग और ऐंकरिंग के माध्यम से जनसमस्याओं को उजागर कर समाज सेवा में उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. गुड्डूरि चेन्ना रेड्डी (फाउंडेशन चेयरमैन एवं स्फूर्ति इंटरनेशनल वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स चीफ एडवाइज़र), डॉ. आकुल रमेश (स्फूर्ति सर्विस सोसाइटी इंडिया एनजीओ) तथा एडवोकेट रॉस मॉर्गन उपस्थित रहे। अतिथियों ने देशभर से आए सभी सत्कार मूर्तियों को सम्मानपत्र और उपाधि प्रदान की।

