Home Breaking News #chandrapur • विकलांग सप्ताह में मानवता की मिसाल बना फ्रेंड्स चैरिटी ग्रुप

#chandrapur • विकलांग सप्ताह में मानवता की मिसाल बना फ्रेंड्स चैरिटी ग्रुप

145

#chandrapur
• विकलांग सप्ताह में मानवता की मिसाल बना फ्रेंड्स चैरिटी ग्रुप

सुवर्ण भारत:शंकर महाकाली(संपादक)

चंद्रपूर : दिव्यांग सप्ताह के अवसर पर फ्रेंड्स चैरिटी ग्रुप द्वारा एक सराहनीय एवं प्रेरणादायी सामाजिक कार्य किया गया। फ्रेंड्स चैरिटी ग्रुप की अध्यक्ष एवं मानव अधिकार एवं न्याय आयोग भारत की नेशनल उपाध्यक्ष सरिता मालू तथा ग्रुप के सेक्रेटरी सुमित मालू के संयुक्त प्रयास से माजरी निवासी पैर से विकलांग मोहम्मद जिशान को व्हीलचेयर प्रदान की गई।
इस अवसर पर सिद्धिविनायक अपार्टमेंट में मोहम्मद जिशान का गुलदस्ता देकर सम्मानपूर्वक सत्कार किया गया। व्हीलचेयर मिलने से जिशान के दैनिक जीवन में बड़ी राहत मिलेगी और वे आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ा सकेंगे।
फ्रेंड्स चैरिटी ग्रुप लगातार समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय रहा है। संस्था द्वारा ठंड के मौसम में जरूरतमंदों को कंबल वितरण, बच्चों को शैक्षणिक पुस्तकें उपलब्ध कराना, जरूरतमंद छात्रों को साइकिल देना तथा पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने जैसे अनेक सामाजिक कार्य नियमित रूप से किए जाते हैं।
इस कार्यक्रम में फ्रेंड्स चैरिटी ग्रुप के साथ एकता फाउंडेशन की प्रेसिडेंट मंजुषा कुलसंगे सहित पूर्णिमा डावले, संगीता डावले, स्मिता लिपटे, दिक्षिता कलंत्री, विद्या चिटाडे, रजनी प्रिया, राज यादव, राम यादव, संजय तिवारी, अनुप तिवारी, मोबीन शेख सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।
फ्रेंड्स चैरिटी ग्रुप का यह कार्य समाज में मानवता, संवेदनशीलता और सेवा भावना की एक सशक्त मिसाल है, जिसकी चारों ओर सराहना की जा रही है।