Home Breaking News #Ballarpur #birthday #blood donation camp • नगरसेवक मोहित डंगोरे का...

#Ballarpur #birthday #blood donation camp • नगरसेवक मोहित डंगोरे का जन्मदिन सेवा कार्यों के नाम, रक्तदान शिविर सहित हल्दी-कुंकू कार्यक्रम का आयोजन

282

#Ballarpur #birthday #blood donation camp

• नगरसेवक मोहित डंगोरे का जन्मदिन सेवा कार्यों के नाम, रक्तदान शिविर सहित हल्दी-कुंकू कार्यक्रम का आयोजन

सुवर्ण भारत : शंकर महाकाली (संपादक)

Oplus_16908288

बल्लारपूर : नगर परिषद के युवा और लोकप्रिय नगरसेवक मोहित डंगोरे ने अपने जन्मदिन को एक बार फिर समाजसेवा को समर्पित किया है। जिसमें भव्य रक्तदान शिविर, महिलाओं के लिए हल्दी-कुंकू कार्यक्रम और स्नेहमिलन समारोह शामिल हैं।    नगरसेवक मोहित डंगोरे के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सोमवार, 02 फरवरी को सुबह 10 बजे से भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है. आयोजकों ने शहर के युवाओं और नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने की अपील की है।

इसी दिन महिलाओं के लिए हल्दी-कुंकू कार्यक्रम का आयोजन दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक किया जाएगा।

वहीं शाम 7:30 बजे से स्नेहमिलन समारोह आयोजित किया गया है, जिसमें शहर के गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता, मित्रगण और शुभचिंतक बड़ी संख्या में शामिल होंगे।  नगरसेवक मोहित डंगोरे लंबे समय से सामाजिक, शैक्षणिक और जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। आयोजकों ने शहरवासियों से अपील की है कि वे इन कार्यक्रमों में उपस्थित रहकर सामाजिक एकता का परिचय दें।