#Ballarpur
• नगरसेवक मोहित डंगोरे के जन्मदिन पर सेवा का महाआयोजन
• 51 लोगों ने किया रक्तदान, 1200 महिलाओं ने लिया हल्दी-कुमकुम मे भाग




सुवर्ण भारत:शांतिकुमार गिरमिल्ला
विशेष जिल्हा संवाददाता,चंद्रपूर
बल्लारपूर शहर के युवा एवं लोकप्रिय नगरसेवक मोहित डंगोरे के जन्मदिन के अवसर पर सामाजिक सेवा का भव्य उदाहरण देखने को मिला। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में 51 नागरिकों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया, वहीं हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम में लगभग 1200 महिलाओं की उपस्थिति ने आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया।
यह कार्यक्रम 2 फरवरी को माता मंदिर, राजेंद्र प्रसाद वार्ड में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया गया। आयोजन का नेतृत्व साई सरकार ग्रुप, बल्लारपूर द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में पूर्व वनविभाग महामंडळ के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता चंदनसिंग चंदेल, भाजपा प्रदेश सचिव रेणुका दुधे, प्राध्यापिका शुभांगी भेंडे (शर्मा), वैशाली जोशी, नगरसेविका रंजिता बिरे, वर्षा सुचुवार, कांता डोके, जयश्री मोहरले, आरती आक्केवार, अरविंद वर्मा तथा अजहर शेख की प्रमुख उपस्थिति रही।
रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं ने नगरसेवक मोहित डंगोरे के सामाजिक, जनहितकारी और सहानुभूतिपूर्ण कार्यों की सराहना करते हुए उनके कार्यों को प्रेरणादायी बताया। वहीं हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को भेंटवस्तुएँ प्रदान की गईं तथा सभी महिलाओं ने मोहित डंगोरे को जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शामला डंगोरे, रंजना गोरडवार, सुनंदा गोरघाटे, विभा चौबे, संगीता येचलावार, सोनम वैद्य, भूमिका डंगोरे, अंजली उईके, रेणुका टोटोली सहित साई सरकार ग्रुप के सभी सदस्यों ने विशेष परिश्रम किया।
यह आयोजन सामाजिक एकता, सेवा और जनसरोकार की भावना को दर्शाने वाला रहा।

