Home Breaking News Ballarpur city@ news •बल्लारपुर शहर में और एक युवक की हत्या...

Ballarpur city@ news •बल्लारपुर शहर में और एक युवक की हत्या • चार युवकों ने मिलकर एक कि हत्या की

676

Ballarpur city@ news

•बल्लारपुर शहर में और एक युवक की हत्या

• चार युवकों ने मिलकर एक कि हत्या की

बल्लारपुर :- क्षेत्र में लगातार आतंक मचा रहे एक युवक को उसी क्षेत्र के 4 लोगों ने हत्या कर दी. यह रोमांचक घटना 14 जून की रात 1.30 बजे से 2 बजे के बीच मौलाना आजाद वार्ड बल्लारपुर में हुई.

बल्लारपुर शहर के करवा रोड स्थित रवींद्र वार्ड निवासी दीपक कैथवास उम्र 28 वर्ष को 4 लोगों ने मिलकर मार डाला, हत्या के बाद 4 लोगों ने बल्लारपुर थाना जाकर सरेंडर कर दिया.

दीपक का हमेशा किसी से विवाद रहता था, इसलिए इलाके में उसका आतंक था. दीपक स्थानीय लोगों को भी प्रताड़ित करता था, आरोपी युवकों की दीपक से बहस भी हुई थी और उन्हें कई बार पीटा भी था.उस पिटाई का बदला लेने के लिए और उसके द्वारा पैदा किए गए डर को समाप्त करने के लिए वे युवक रात के समय दीपक के पास पहुंचे, उन्होंने दीपक की पिटाई कर दी. लोहे की छड़ों और डंडों से पिटाई में दीपक की मौत हो गई. बल्लारपुर पुलिस घटना की आगे की जांच कर रही है.