Home Breaking News जी.एन.सी.ग्लोबल फाउंडेशन द्वारा विद्यार्थियों का सत्कार तथा मार्गदर्शन शिविर संपन्न

जी.एन.सी.ग्लोबल फाउंडेशन द्वारा विद्यार्थियों का सत्कार तथा मार्गदर्शन शिविर संपन्न

371

Ballarpur city News

• जी.एन.सी.ग्लोबल फाउंडेशन द्वारा विद्यार्थियों का सत्कार तथा मार्गदर्शन शिविर संपन्न

सुवर्ण भारत:शंकर महाकाली

बल्लारपूर:गुरुनानक कॉलेज के पूर्व छात्रों द्वारा स्थापित जी.एन.सी. ग्लोबल फाउंडेशन द्वारा दिनांक 31 अगस्त 2024 को गुरुनानक कॉलेज में इत्त्या 12 वी, बि.एस.सी. और एम.एस.सी. छात्रों का सत्कार किया गया.

इस कार्यकर्म के प्रमुख उपस्तिथी लहामगे (ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर ), कार्यक्रम के अध्यक्ष बहिरवार, जी.एन.सी.ग्लोबल फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ.विजय वाढ़ई, महासचिव नरेश मुंधड़ा, उपाध्यक्ष विरेन्द्र आर्य , को ऑर्डिनेटर डॉ.देवेंद्र लिंगोजवार,प्राध्यापक गोंड, युवराज बोबडे, काटकर के प्रमुख उपस्तिथी में संपन्न हुआ.
बारावी के प्रथम टॉपर कु. प्रगती राखुंडे, द्वितीय टॉपर कु.निधी बजगोती, तृतीय टॉपर कु. नेहा पाटिल ,बि.एस.सी .के प्रथम टॉपर प्रांजल गायकवाड़ , द्वितीय टॉपर कु .स्मृती कासवटे , तृतीय टॉपर कु. स्वर्णिका उमरे तथा एम .एस . सी के प्रथम टॉपर कु क़ुदसिया बानो सिद्दीक़ी , द्वितीय टॉपर कु. तय्यबा शेख , तृतीय टॉपर कु. लिखिता चेन्ना को फाउंडेशन की ओर से प्रमाणपत्र , मोमेंटो व रोख रकम देकर सत्कार किया गया.
             कॉलेज पूर्व छात्र और फाउंडेशन के कोर सदस्य प्रमोद चुंचुवार के ओर से उनकी स्व .माता श्रीमती शिलाबाई गामा चुन्चुवार इनकी स्मुर्तिप्रीत्यर्थ तीनों टॉपर्स को विशेष पुरस्कार के रूप में स्मुर्ती चिन्ह , रोख पुरस्कर और प्रशश्ती पत्र दिया

           प्रमुख मार्गदर्शक के रूप में कॉलेज के पूर्व छात्र डॉ. अजय पंचभाई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा नैरोबी से छात्रों तथा अध्यापकों का विशेष मार्गदर्शन किया. अपने मनोगत व्यक्त करते हुए उन्होंने सभी छात्रों को आज की ग्लोबल कम्पटीशन में आगे बढ़ने के लिए हरसंभव मदद तथा मार्गदर्शन का भरोसा दिया. उन्होंने कहा के गुरुनानक कॉलेज में शिक्षा ग्रहण किये बहुत से छात्र आज पूरी दुनिया के अलग अलग देशों में उत्कृष्ठ कार्य कर रहे है.आने वाले समय में मार्गदर्शन शिविरों का दौर और बढ़ाया जायेगा ताकि ज्यादा से ज्यादा छात्रों को फायदा मिले.
जी .एन .सी . ग्लोबल फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. विजय वाढ़ई ने अपने सम्बोधन में छात्रों को इस फाउंडेशन के गठित करने के पीछे की कई महत्वपूर्ण बाते साझा की उन्होंने छात्रों को हरसंभव मदद का भरोसा भी दिया फाउंडेशन के उपाध्यक्ष विरेंद्र आर्य ने छात्रों को समझाया के ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त मार्गदर्शन का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाये तथा अपने भविष्य के हित में उपयोग करे.
         पुरे कार्यक्रम को सुचारु रूप से चलाने और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग को फाउंडेशन के कॉर्डिनेटर कार्तिक वागदेव ने मेहनत ली कॉलेज के वाईस प्रिंसिपल बहिरवार सर ने सभी छात्रों को इस कार्यक्रम का भरपूर लाभ उठाने को कहा
           कॉलेज के पूर्व छात्र डॉ. देवेंद्र लिंगोजवार ने सिकल सेल और उससे निर्मूलन के बारे में छात्रों को जानकारी बताई मंच संचालन फाउंडेशन के महासचिव नरेश मुंधड़ा ने किया व आभार प्रदर्शन डॉ.शीतल जांभुळे ने किया
कार्यकर्म को सफल बनाने हेतु कॉलेज के नीलेश जाधव ,प्रफुल काटकर ,गौरव घुँगरे ,देशमुख ,साहारे , श्वेता झा , वाणी रामजी , राधा गुप्ता , स्वर्णा , डॉ मनीषा जीवतोडे ,इंग्ले सर और बहुत से छात्रों ने प्रयास किया I