Home Breaking News #Ballarpur • माल वाहक ट्रक ने माँ-बेटी को कुचला •...

#Ballarpur • माल वाहक ट्रक ने माँ-बेटी को कुचला • घटनास्थल पर दोनों की मौत.

1653

#Ballarpur

• माल वाहक ट्रक ने माँ-बेटी को कुचला.

घटनास्थल पर दोनों की मौत.

सुवर्ण भारत:विशाल डुंबेरे
जिल्हा प्रतिनिधी, चंद्रपूर

बल्लारपूर:आज दोपहर 12.45 से 1:00 बजे के दरम्यान ज्योती बंडू रागीट (38वर्ष) राजुरा से चंदपुर अपने माँ के घर दुपहीया क्र. MH-34-DN 5538 से अपनी 8 वर्ष की बेटी सेजल के साथ जा रही थी, राजुरा पुलिया के पास बल्लारशाह सिमा पर जलाराम मंदीर के सामने वह एक माल वाहक ट्रक क्र. MH-34 BZ 7699 के पिछ‌ले टायर के निचे आ गये, और घटना स्थल पर माँ-बेटी की दर्दनाक मौत हो गई. दोनों के शवों को ग्रामीण रुग्णालय बालारपूर में शव विश्वेदन विच्छेदन के लिये लाया गया, मृतक के पती बंडू रागीट व 16 वर्ष की बेटी तथा मृतक सेजल ऐसे उनका परिवार नेहरू चौक राजुरा मे रहते है। ट्रक चालक को हिरासत में लिया गया और भारतीय न्याय संहीता के तहत कलम281,106 (1), मोटर वाहन कायदा 184,134 केस दायर कर अपराध दर्ज किया गया. अगे की जांच बल्लारपूर पुलिस कर रही है.