Home Breaking News #Chandrapur #Chandrapurpolice • गुरु तत्व और समर्पण ध्यानयोग शिविर का भव्य...

#Chandrapur #Chandrapurpolice • गुरु तत्व और समर्पण ध्यानयोग शिविर का भव्य आयोजन – महाराष्ट्र चंद्रपूर पुलिस और श्री शिवकृपानंद स्वामी फाउंडेशन की संयुक्त पहल

123

#Chandrapur #Chandrapurpolice

• गुरु तत्व और समर्पण ध्यानयोग शिविर का भव्य आयोजन – महाराष्ट्र चंद्रपूर पुलिस और   श्री शिवकृपानंद स्वामी फाउंडेशन की संयुक्त पहल

सुवर्ण भारत: शंकर महाकाली (संपादक)

चंद्रपूर : दिनांक 4 अक्टूबर 2025 समाज में आध्यात्मिक जागरूकता, मानसिक शांति और आत्मिक उन्नति को प्राप्त करने के उद्देश्य से श्री शिवकृपानंद स्वामी फाउंडेशन और महाराष्ट्र पुलिस, चंद्रपुर के संयुक्त तत्वावधान में “गुरु तत्व – समर्पण ध्यानयोग शिविर” का आयोजन किया जारहा हैं

इस विशेष शिविर में सद्गुरु श्री शिवकृपानंद स्वामीजी की प्रत्यक्ष उपस्थिति प्राप्त होगी, और उनके मार्गदर्शन में उपस्थित साधकों को समग्र ध्यानयोग का महत्व और उसका गहन अनुभव प्राप्त होगा।

यह शिविर 4 अक्टूबर 2025 को सुबह 7:30 से 9:30 के बीच पुलिस मुख्यालय परेड ग्राउंड, तुकुम, चंद्रपुर में आयोजिन किया जाएगा।

समग्र ध्यानयोग केवल ध्यान की एक विधि नहीं, बल्कि यह जीवन के प्रत्येक पहलू को छूने वाली एक आध्यात्मिक यात्रा है। इसके माध्यम से आत्मिक उन्नति के साथ-साथ मानसिक स्थिरता, शारीरिक स्वास्थ्य और सामाजिक समरसता का संतुलन प्राप्त होता है।

“वसुधैव कुटुम्बकम” की भावना को रूप देने वाला यह उपक्रम समाज में सकारात्मक ऊर्जा और शांति का प्रसार करता है।

इस आध्यात्मिक महायात्रा का हिस्सा बनने के लिए सभी नागरिकों को सादर आमंत्रित किया जाता है। आयोजकों को पूर्ण विश्वास है कि आपकी उपस्थिति इस शिविर को और अधिक सफल व प्रभावशाली बनाएगी।