Home Breaking News शांतिकुमार गिरमिल्ला का श्री. सुधीरभाऊ मुनगंटीवार फैन्स क्लब की ओर से सत्कार

शांतिकुमार गिरमिल्ला का श्री. सुधीरभाऊ मुनगंटीवार फैन्स क्लब की ओर से सत्कार

113

शांतिकुमार गिरमिल्ला का श्री. सुधीरभाऊ मुनगंटीवार फैन्स क्लब की ओर से सत्कार

सुवर्ण भारत:शंकर महाकाली (संपादक)

बल्लारपुर : तेलंगाना राज्य के एशिया वेदिक इंटरनेशनल कल्चर एंड रिसर्च स्फूर्ति सर्विस अकादमी सर्विस सोसाइटी इंडिया (NGO) एवं इंटरनेशनल वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स एशिया वेदिक इंटरनेशनल कल्चर एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी (USA) — जो भारत सरकार द्वारा अनुमोदित है — के संयुक्त तत्वावधान में हैदराबाद के सिटी कल्चर ऑडिटोरियम में आयोजित भव्य समारोह में चंद्रपुर जिले के पत्रकार शांतिकुमार गिरमिल्ला को राष्ट्रीय डॉक्टरेट उत्कृष्ट उपाधि से नवाज़ा गया।
गिरमिल्ला को यह सम्मान बेस्ट जर्नलिज्म, सोशल सर्विस एवं यूथ डेवलपमेंट क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रदान किया गया। वे की लाइन टाइम्स न्यूज़ चैनल के चंद्रपुर जिला ब्यूरो हैं.

अच्छी पत्रकारिता के लिये  श्री.सुधीरभाऊ मुनगंटीवार फैन्स क्लब बल्लारपुर की ओर से‌ राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त कर लौटे शांतिकुमार गिरमिल्ला का बल्लारपुर में सुधीरभाऊ मुनगंटीवार फैन्स क्लब की ओर से भव्य स्वागत-सत्कार किया गया।  इस अवसर पर उन्हें शाल, श्रीफल, पुष्पगुच्छ एवं सम्मान चिन्ह भेंट कर सम्मानपूर्वक अभिनंदन किया गया।
अध्यक्ष श्रीकांत आंबेकर, सचिव शशिकांत विलास मुंडे, कोषाध्यक्ष कमल वर्मा, तथा पदाधिकारी सुधाकर सिक्का, रितेश गुप्ता, रमेश बनोत, छूटकु भइया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी ने गिरमिल्ला को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।